Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
जम्मू कश्मीर में रविवार को हुए आतंकी हमले में ताजा जानकारी के अनुसार सेना के तीन और जवान शहीद हो गए हैं। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक इस आतंकी हमले में कुल 20 जवान शहीद हो चुके हैं। हालांकि अभी तक सेना की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लगभग 18 जवान गंभीर रुप से घायल हैं। कश्मीर में 26 सालों में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है।

उरी हमले पर दिल्ली में कई उच्च स्तरीय बैठकें-

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर आज पीएम मोदी को उरी हमले की जानकारी देने के लिए मिलने वाले हैं। वहीं केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि सोमवार को श्रीनगर जाएंगे और उरी में आतंकी हमले के मद्देनजर जम्मू कश्मीर में उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करेंगे।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह उरी हमले पर आज 10 बजे उच्च स्तरीय बैठक करने वाले है। इस बैठक में रक्षा मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, आईबी, रॉ चीफ, गृह सचिव, रक्षा सचिव, डीजी बीएसएफ के निदेशक, डीजी सीआरपीएफ और अन्य वरिष्ठ गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के उपस्थित होंगे।

http://www.livehindustan.com/news/national/article1-3-more-army-soldier-mrtery-in-uri-attacks-toll-death-reached-20-562587.html

Category

🗞
News

Recommended