Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
ब्राजील के रियो में जारी पैरालम्पिक खेलों में भारत के खाते में एक और गोल्ड मेडल आ गया है। भाला फेंक में देवेंद्र झाझरिया ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता। इन पैरालम्पिक खेलों में यह भारत का दूसरा गोल्ड मेडल भी है।

देवेंद्र ने 12 साल पहले 2004 एथेंस पैरालम्पिक में भी गोल्ड मेडल जीता था। इस मेडल के साथ ही रियो पैरालम्पिक में भारत के कुल पदकों की संख्या 4 हो गई है, जिसमें 2 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज है।

देवेंद्र ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ ये मेडल जीता। देवेंद्र ने 63.97 मीटर दूर भाला फेंक कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। एथेंस पैरालम्पिक में उन्होंने 62.15 मीटर भाला फेंका था, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था।

35 वर्षीय देवेंद्र राजस्थान के चुरू के रहने वाले हैं। झाझरिया ने 2002 में साउथ कोरिया में हुए FESPIC गेम्स और 2013 में आईपीसी ऐथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था. इसके अलावा उन्होंने इसी इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। झाझरिया 2014 के एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल भी जीत चुके हैं।

Category

🗞
News

Recommended