Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने उरी में सैन्य अड्डे पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। सुश्री मुफ्ती ने 17 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई। साथ ही हमले में घायल हुए जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर उरी हमला जम्मू-कश्मीर में माहौल बिगाड़ने के लिए किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'दुर्भाग्य से जम्मू-कश्मीर के लोग जो पहले से अत्यंत दुखदायी स्थिति झेल रहे है, उन्हें राज्य में हिंसा और ताजा खूनखराबा फैलाने के लिए किए गए इस हमले का सबसे ज्यादा असर झेलना पड़ेगा।' भारत-पाकिस्तान शत्रुता से सबसे ज्यादा पीड़ित जम्मू-कश्मीर रहा है और पिछले छह दशकों से ज्यादा समय से यहां के लोग इसकी सबसे भारी कीमत अदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, 'हिंसा के दोषियों को यह समझ लेना चाहिए कि हिंसक कृत्यों से न पहले कोई फायदा मिला है और लोगों की परेशानियां बढ़ाने के अलावा न ही भविष्य में इससे कोई फायदा मिलेगा।

http://www.livehindustan.com/news/national/article1-3-more-army-soldier-mrtery-in-uri-attacks-toll-death-reached-20-562587.html

Category

🗞
News

Recommended