Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
पटना में सोमवार को रुक-रुक कर बारिश हो रही है। दिनभर बादल छाने से मौसम तो सुहाना रहा, लेकिन राजधानी के कई इलाकों में जलजमाव हो गया। वहीं मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक भी जाम रहा।

पटना के कंकड़बाग, कदमकुआं, खेतान मार्केट के आसपास के इलाकों में पानी भर गया। इससे राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के दक्षिणी इलाकों सहित विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

एक दिन पूर्व यानी रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री, पूर्णिया का 34.2 डिग्री तथा गया का 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 4०.7० मिलीमीटर तथा भागलपुर में 7.9० मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Category

🗞
News

Recommended