Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
अपना 500वां मैच खेलने जा रही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि हमारी टीम में बहुत पोटेन्शियल है और हमारी टीम दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम है। उन्होंने कहा हम चैम्पियन की तरह खेलेंगे और अगले 8-10 सालों तक चैम्पियन रहेंगे।

बुधवार को टीम इंडिया ने ग्रीनपार्क पर वार्मअप और कुछ देर नेट प्रैक्टिस की, इसके बाद मीडिया सेंटर में कोहली ने पत्रकारों से बात की। कोहली ने कहा कि ग्रीनपार्क आकर पुराने दौर का अहसास होता है और यह बहुत सुखद लगता है, क्योंकि यहां ज्यादा कुछ नहीं बदला है। उन्होंने कहा कि 500वें टेस्ट का अलग ही अहसास है, कोच अनिल कुम्बले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं और हमारे खिलाड़ी भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

कोहली ने कहा, 'पूरी टीम बहुत उत्साहित है और सभी अच्छी फॉर्म में हैं। हम विरोधी टीम को रास्ता देने के बजाय चैम्पियन की तरह खेलेंगे और जीतेंगे। लम्बा क्रिकेट खेलने के लिए फिटनेस बहुत जरूरी है, इसके लिए हमारी पूरी टीम बहुत मेहनत करती है।'

स्पिनर के सवाल पर उन्होंने कहा, 'अब सभी देशों के पास अच्छे और स्मार्ट स्पिनर हैं, बल्लेबाजों ने भी उनको खेलने की तैयारी की है। वह (कीवी) खेल का पूरा अनन्द लेते हैं और खेल भावना से खेलते हैं इसलिए हम उनका सम्मान करते हैं।'

स्पाइडर कैमरे से दिक्कतों के बारे में पूछने पर कोहली ने कहा कि ऐसी कोई दिक्कत नहीं होती। कैमरे के कुछ नियम हैं और नई तकनीक का इस्तेमाल अच्छे के लिए ही होता है। इस पर ज्यादा कुछ बोलने से उन्होंने मना कर दिया।

http://www.livehindustan.com/news/cricket/article1-indian-test-captain-virat-kohli-said-that-india-is-top-class-team-563667.html

Category

🗞
News

Recommended