Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
साइकिल चलाना तो हर कोई जानता है, लेकिन आपको कह दिया जाए कि सैकड़ों मील ऊंचे पहाड़ियों के बीच साइकिलिंग करनी है तो शायद आप बिल्कुल मना कर देंगे। आज हम आपको दिखा रहे हैं, ऐसा वीडियो जिसे देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में दिखाया गया है कि डर्ट बाइक के तर्ज पर माउंटेन बाइकिंग भी एक खेल का हिस्सा है। लेकिन ये खेल कम और मौत के मुंह में जाने का खतरा हमेशा बना रहता है।

फेसबुक पर हुआ वायरल
यह वीडियो सबसे ज्यादा फेसबुक के जरिए ही देखा गया है। फेसबुक के 'NOW WATCH ME' के पेज पर यह 4 करोड़ 40 लाख से ज्यादा व्यू मिले हैं। इतना ही नहीं, बल्कि लाइक्स से कई गुना ज्यादा बार शेयर किया गया है। इस वीडियो पोस्ट पर अभी तक जहां 1 लाख 83 हजार लाइक्स है तो वहीं 7 लाख 53 हजार तक वीडियो को शेयर किया जा चुका है।

क्या है माउंटेन बाइकिंग?
माउंटेन बाइकिंग में ऊंचे पहाड़ों पर बाइक राइडर्स नीचे की ओर बैलेंस करते हुए नीचे पहुंचते हैं। इस गेम में क्रास कंट्री, ट्रेल राइडिंग, डाउन हिल, फ्री राइड, डर्ट जंपिंग भी होता है। माउंटेन बाइकिंग को दुनियाभर में खासी लोकप्रियता है। यह खेल अमेरिका, स्विटजरलैंड, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, रूस, इंडिया में आयोजित की जाती है। माउंटेन बाइकिंग का रोमांच देखने के लिए दुनियाभर के लोग इन देशों में पहुंचते हैं। 1896 में यूएस आर्मी के नौजवानों का ग्रुप 'बफैलो सोल्जर्स' ने इस खेल की शुरुआत की थी।
http://www.livehindustan.com/news/international/article1-mountain-biking-viral-video-572287.html

Category

🗞
News

Recommended