Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
वरात्रि के शुरुआत होते ही देश के लगभग सभी शहरों के बाजारों में रौनक देखने लायक है। हर कोई न सिर्फ नवरात्रि से जुड़ें वस्तुएं बल्कि नए वस्त्र, ज्वैलरी, गाड़ियां, प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी कर रहा है। पितृपक्ष के दौरान बाजार में सन्नाटा छाया रहा, जबकि अक्टूबर माह के शुरु में नवरात्रि और फिर दहशरा व दीपावली आदि त्यौहार भी हैं। ऐसे में व्यापारी एडवांस में ही अपने दुकान में माल भरकर रखे हुए हैं।
दुकानदारों ने आने वाले कुछ महीने के लिए तैयारियां कर ली हैं। नवरात्रि में महिलाएं साड़ी, लहंगा, शूट, ज्वैलरी आदि के लिए दुकानों पर खरीदारी करती दिखाई दे रहीं हैं। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स बाजारों में फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन, एलईडी आदि की डिमांड बढ़ गई है। ऑटोमोबाइल के बाजारों में भी दो पहिया और चार पहिया वाहन का स्टॉक भरा हुआ दिखाई दे रहा है

कितने रुपयों का हो सकता है कारोबार

एक अनुमान के अनुसार इलाहाबाद, लखनऊ, पटना, रांची, वाराणसी, नोएडा जैसे अन्य शहरों के बाजारों में करोड़ों के कारोबार होने की संभावना है। आइए हम आपको बताते हैं कि इस बार के त्यौहार में एक शहर के बाजारों से किस मार्केट में कितनी बिक्री होने की उम्मीद है।

कपड़ों की 700 छोटी-बड़ी दुकानों में करीब 7 से 10 करोड़ की बिक्री हो सकती है।
रेडीमेट की करीब छोटी-बड़ी 500 दुकानों में लगभग 15 करोड़ तक की बिक्री की उम्मीद है।
ज्वैलरी की करीब 400 दुकानों में करीब 20 करोड़ की बिक्री की उम्मीद है।
ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में लगभग दो हजार वाहनों की बिक्री, 15 करोड़ की बिक्री होगी।
इलेक्ट्रानिक्स बाजार में बूम आने की संभावना है, जिसमें लगभग 2 करोड़ तक की बिक्री की उम्मीद है।
http://www.livehindustan.com/news/business/article1-business-in-navratri-festival-market-570384.html

Category

🗞
News

Recommended