Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
वरात्रि के मौके पर मंगलवार रात गोरखपुर में डांडिया और गरबे की धूम रही। गोरखपुर क्लब में मंगलवार को देर रात तक लोगों ने खूब मस्ती की। शुरुआत वेदपाठ और दीप प्रज्जवलन हुई। उसके बाद 150 महिलाओं ने दोनो हाथों में जलते दीप को लेकर महाआरती पर नृत्य प्रस्तुत किया।

दूसरे चरण में गरबा और तीसरे चरण में डांडिया नृत्य की प्रस्तुति की गई। इसे देखकर हर कोई मस्ती से झूमने लगा। कार्यक्रम के अंत में फिल्मी धुनों पर करीब एक घंटे तक फ्री स्टाइल डांडिया की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम में कमिश्नर अनिल कुमार बतौर मुख्य अतिथि और डीआईजी शिवसागर सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।

http://www.livehindustan.com/news/mustread/article1-Dandiya-Night-in-Gorakhpur-571590.html

Category

🗞
News

Recommended