Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड के घोड़ासहन रेलवे स्टेशन के आउटर होम सिग्नल पर पैसेंजर ट्रेन हादसे की शिकार होने से बच गयी। ट्रैक पर शक्तिशाली बम रखा हुआ था। दो बच्चों ने बम देखते ही हल्ला किया और ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी, जिससे खतरा टल गया। सुबह छह बजे से अब तक रेल परिचालन ठप है। रेल एसपी बिनय कुमार झा, एसपी अभियान, ढाका के डीएसपी भी वहां पहुँच चुके हैं। मुजफ्फरपुर बीएमपी-6 का बम निरोधक दस्ता भी वहां पहुँच चुका है। ट्रेन को वहाँ से लौटा दिया गया है। East champaran, Ghorasahan, Train, Bumb,railway track

Category

🗞
News

Recommended