Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
दूरसंचार सेवाएं देने वाली कंपनी वोडाफोन इंडिया ने मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो की चुनौती से निपटने के लिए दिसंबर तक के लिए‘वोडाफोन प्ले’ऐप की फ्री सब्सक्रिप्शन की पेशकश की है।

कंपनी ने आज बताया कि उपभोक्ता इस ऐप को गूगल प्लेस्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत 180 लाइव टीवी चैनलों के अतिरिक्त 14 हजार से अधिक फिल्में और कई टीवी शो तथा म्यूजिक ऑडियो-वीडियो उपलब्ध हैं।

कंपनी के निदेशक (कमर्शियल) संंदीप कटारिया ने कहा, 'लोग अपने स्मार्टफोन पर अब अधिक वीडियो देखने लगे हैं तथा अधिक गाने भी सुनने लगे हैं। इसके लिए उन्हें विभिन्न ऐप डाउनलोड करने की बजाय सिर्फ वोडाफोन प्ले ऐप डाउनलोड करना होगा। यह मनोरंजन की दुनिया की सबसे शानदार एकल खिड़की है।'

Category

🗞
News

Recommended