Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
भले ही उरी अटैक के कारण भारत-पाकिस्तान के बीच जबरदस्त तनाव चल रहा हो, लेकिन नवरात्रि के महीने में पाक में मौजूद हिंदू समाज के लोग रामलीला का मंचन करते हैं। पाकिस्तान में कराची स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर एक ऐसा मंदिर है, जोकि 162 साल पुराना है। यहां न सिर्फ हिंदू, बल्कि मुस्लिम समुदाय के लोग भी दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। यहां पर दशहरा के पहले रामलीला का मंचन किया जाता है। इतना ही नहीं, रामायण के किरदारों की अहम भूमिकाओं में मुस्लिम भी हिस्सा लेते हैं। आइए आज हम आपको बता रहे हैं कि एक ऐसे मंदिर के बारे में जहां पाकिस्तानी हिंदु अपना माथा तो टेकते हैं, साथ ही यहां पर होने वाले सभी धार्मिक आयोजन में हिंदु-मुस्लिम भी भागीदार होते हैं।

http://www.livehindustan.com/news/article/article1-celebreating-navratri-and-ramleela-at-swaminarayan-temple-in-karachi-pakistan-572205.html

Category

🗞
News

Recommended