Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
सीवान जिले में हजरत मोहम्मद साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। मुसलमान भाइयों ने सभी मस्जिदों के साथ ही गली-मोहल्लों और शहर की सड़कों को सजा दिया है।

पताका, झंडा और रोलेक्स से सड़कों को पाट दिया गया है। सोमवार की सुबह से ही लोग जुलूस की तैयारी में जुट गए थे। शहर के हाफिजी चौक और इमली चौक पर भव्य तोरणद्वार बनाये गए हैं। 10 बजे से ही जुलूस निकलना शुरू हो गया। यह देर शाम तक शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरेगा। सभी जुलूस का समापन 11वी शरीफ मस्जिद में होगा। यहां लोग हजरत मोहम्मद, इमाम हुसैन बीबी फातिमा और अन्य के रखे सामान का दीदार करेंगे।

Category

🗞
News

Recommended