Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
गुजरात में पाटीदार आंदोलन चला रहे हार्दिक पटेल इन दिनों बिहार के दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष माथा टेका। उन्होंने देश में अमन चैन के लिए दुआ मांगी। इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश के शराबबंदी कानून की सराहना करते हुए पूरे देश में इसे लागू करने की वकालत की।

नोटबंदी राजनीतिक जुमला

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात के सौराष्ट्र में हार्दिक पटेल 28 जनवरी को रैली आयोजित करेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए वे बिहार से समर्थन भी जुटा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को सीएम नीतीश से मुलाकात कर रैली में आकर संबोधित करने का न्यौता भी दिया था। बोधगया में उन्होंने नोटबंदी के विरोध में बोलते हुए कहा कि यह महज एक राजनीतिक जुमला है। इस पॉलिटिकल स्टंट की वजह से जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Category

🗞
News

Recommended