Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
बिहार के वैशाली जिले के चेहरा कलां प्रखंड में बुधवार की रात एक दरवाजे से ट्रैक्टर चोरी कर भाग रहे चोर ने पकड़े जाने के डर से युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के विरोध में लोगो ने गुरुवार की सुबह महुआ- मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम था।मृतक युवक राजकुमार राय का 18 वर्षीय पुत्र ब्रजेश राय था। बुधवार की रात चोरों ने राजू राय के दरवाजे से ट्रैक्टर चुराकर भाग रहा था। इस बीच ब्रजेश उसका पीछा करने लगा। पकड़े जाने के डर से चोर ने करौना चौक के समीप ब्रजेश को गोली मार दी और ट्रैक्टर छोड़ भाग निकला। घायल ब्रजेश को स्थानीय पीएचसी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

Category

🗞
News

Recommended