Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
शहर के गांधी पथ की घटना में बुधवार की रात बाइक सवार युवकों ने दुकानदार को मारी मार दी। वार्ड पार्षद रेशमा शर्मा के भाई का साला छोटू कुमार पिता किशन मंडल अपनी दुकान बंदकर घर लौट रहे थे तो घर के पास स्थित पान की दुकान पर किसी परिचित से बातचीत करने लगा।

इसी बीच पीछे से बाइक पर सराही वार्ड नंबर तीन के रहने वाले दो युवक लव कुमार और सुमित कुमार पिता राम यादव आए और साइड मांगने के नाम पर गाली गलौच करने लगे और देखते ही देखते लव के कहने पर सुमित ने अपनी कमर से पिस्टल निकाल छोटू कुमार पर ताबरतोड़ फायरिंग कर दी। गोली मारने के बाद आरोपी वहां से बाइक समेत फरार हो गया। गोली लगने से घायल छोटू कुमार वहीं गिर पड़ा।

Category

🗞
News

Recommended