Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
स्थानीय बेरोजगार द्वारा आउटसोर्सिंग कंपनी में काम देने की मांग को लेकर नीमा गेट पर प्रदर्शन के कारण कड़ी सुरक्षा के बीच स्थानीय डंफरों की मदद से कोयला ढुलाई का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार की सुबह भी स्थानीय बेरोजगार कंपनी में काम देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते रहे। पिछले दिनों हादसे के बाद एक ओर जहां कोयले की खुदाई एक तरह से ठप हो गई थी वहीं दूसरी ओर जो कोयले का डिस्पैच हो रहा था जिसे स्थानीय बेरोजगारों ने बंद करा दिया था। ईसीएल की राजमहल परियोजना में कार्यरत प्राइवेट कम्पनी द्वारा हाइवा वाहनों से कोयला ढुलाई का कार्य शुरू किया गया।

Category

🗞
News

Recommended