Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम मचाई हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिन्दी फिल्म भी बन गई है।

आमिर खान की इस फिल्म की तारीफ सलमान खान भी कर चुके हैं। लेकिन, अभी तक किंग खान का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

आमिर से एक इंटरव्यू में जब यह पूछा गया कि क्या शाहरुख की तरफ से 'दंगल' को लेकर कोई प्रतिक्रिया आई है, इसपर आमिर ने कहा, 'मुझे लगता है कि शाहरुख ने अभी तक फिल्म देखी ही नहीं है, मुझे उनका कोई फोन भी नहीं आया है।'

वहीं शाहरुख से जब एक ट्विटर यूजर ने 'दंगल' के बारे में सवाल किया कि उन्हें 'दंगल' कैसी लगी तो शाहरुख का जवाब था कि व्यस्त होने की वजह से अभी तक वो फिल्म देख नहीं सके हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि सभी से फिल्म की काफी तारीफ सुन रहा हूं, मैं जल्द ही फिल्म देखने की कोशिश करूंगा।

आमिर ने भी शाहरुख के इस जवाब का स्वागत किया और कहा, 'उन्हें इसका इंतजार है कि शाहरुख को फिल्म कैसी लगती है।'

http://www.livehindustan.com/news/entertainment/article1-shahrukh-khan-has-not-seen-the-aamir-khans-dangal-yet-but-promised-to-watch-soon-663549.html

Category

🗞
News

Recommended