Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
जम्मू-कश्मीर में ठंड का सितम जारी है। सोमवार को कश्मीर में भारी बर्फबारी के चलते नेशनल हाईवे को एक बार फिर बंद कर दिया गया। वहीं लेह में पारा माइनस 11 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं बर्फबारी का असर रेल सेवा पर भी पड़ा है। भारी बर्फबारी के चलते बारामूला-बनिहाल सेक्शन में ट्रेन सेवा ठप पड़ी है।

सोमवार सुबह हुई बर्फबारी के चलते श्रीनगर हाईवे के पटनीटॉप और जवहर टनल को बंद कर दिया गया। यहां सड़क पर बर्फ जम गई है जिसके चलते हाईवे को बंद किया गया है। श्रीनगर और शिमला में भी तापमान माइनस दो डिग्री तक पहुंचा गया है।

http://www.livehindustan.com/news/national/article1--jammu-srinagar-highway-closed-due-to-heavy-snowfall-667030.html

Category

🗞
News

Recommended