Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
लाखों दिलों की धड़कन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में भी काफी धूम मचा रही हैं। इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने कॉफी विद करण में अपनी शादी के बारे में खुलासा किया है। दरअसल, प्रियंका करण जौहर के शो कॉफी विद करण में इस रविवार को मेहमान बनकर आने वाली हैं। जहां प्रियंका अपनी जिन्दगी की कई खुलासे करने वाली हैं।

शो में करण जौहर ने जब प्रियंका से उनकी शादी के बारे में पूछा तो प्रियंका का जवाब बहुत ही दिलचस्प था। करण जौहर ने प्रियंका से पूछा 'सुना है आपकी शादी होने वाली है।' इसपर प्रियंका ने कहा, 'लिखने वाले तो लिखते ही रहेंगे। जब आपकी अंगुली में रिंग होगी तो लोग कुछ खास ही समझ लेते हैं। मेरा तो बस इतना मानना है कि जब तक मेरी शादी ना हो जाए तब तक मैं सिंगल ही हूं। '

http://www.livehindustan.com/news/entertainment/article1-priyanka-chopra-revealed-about-his-marriage-in-karan-johars-showkoffee-with-karan-668000.html

Category

🗞
News

Recommended