Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 10 अब फाइनल की तरफ बढ़ता जा रहा है। लेकिन जैसे-जैसे शो फाइनल की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो को लेकर कई खबरें आने लग गई हैं। अब हाल ही में ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान इस शो के फिनाले को बॉयकॉट कर सकते हैं।

दरअसल, स्वामी ओम को उनकी हरकतों की वजह से बाहर कर दिया था और सलमान नहीं चाहते थे कि वो फिनाले में आएं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के मेकर्स स्वामी को शो के फिनाले में बुला सकते हैं। जिस वजह से सलमान शो के बॉयकॉट कर सकते हैं।

बता दें कि अभी भी स्वामी शो से बाहर आने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए हैं। सलमान और शो को लेकर वो आए दिन कोई ना कोई विवादित बयान देते हैं। जिस वजह से सलमान बिल्कुल नहीं चाहते कि वो शो में आए। अब देखने वाली बात ये है कि क्या सलमान के इस बड़े फैसले से शो के मेकर्स अपना फैसला बदलते हैं या नहीं।

http://www.livehindustan.com/news/entertainment/article1-is-salman-khan-planning-to-boycott-bigg-boss-grand-finale-because-of-swami-om-671861.html

Category

🗞
News

Recommended