Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
रविवार का दिन समाजवादी पार्टी के लिए खास रहा, एक ओर जहां अखिलेश यादव ने सपा मुखिया की गैरमौजूदगी में चुनावी घोषणा पत्र जारी किया और उसी दिन कांग्रेस के साथ गठबंधन पर मुहर लगी। पहली बार ऐसा हुआ है कि मुलायम सिंह यादव घोषणा पत्र जारी करने के दौरान मंच से नदारद थे।

कार्यक्रम के बाद अखिलेश आजम खान और डिंपल यादव मुलायम सिंह के घर उनसे मिलने पहुंचे और उनके हाथ में घोषणा पत्र की कॉपी थमाई। पिता-पुत्र की ये तस्वीर कल से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अखिलेश ने खुद ये तस्वीर पोस्ट की है।

पिछले दिनों पार्टी में खूब घमासान रहा लेकिन मुलायम सिंह ने बेटे को आर्शीवाद भी दे दिया था। लेकिन कल वे पार्टी के इतने बड़े दिन में अखिलेश के साथ नहीं थे। आजम खान उन्हें बुलाने भी गए थे, लेकिन वे नहीं आए।

http://www.livehindustan.com/news/uttarpradesh/article1-akhilesh-visits-mulayam-singh-home-along-with-dimple-yadav-photo-viral-676131.html

Category

🗞
News

Recommended