Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के चार दिनों के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। दोनों ने भारत-अमेरिका संबंधों पर वार्ता की। अभी पूरी बातबीच का ब्यौरा नहीं मिल सका है, हालांकि अधिकारियों ने कहा कि बातचीत बहुत शानदार रही।

ट्रंप ने भारत को सच्चा दोस्त और दुनिया भर में चुनौतियों का सामना करने में महत्वपूर्ण साझेदार बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप और मोदी ने आर्थिक और रक्षा सहयोग पर बल दिया। साथ ही ट्रंप ने इस साल के अंत तक मोदी को अमेरिका आने का निमंत्रण दिया।

http://www.livehindustan.com/news/international/article1-trump-speaks-to-pm-modi-for-the-first-time-as-us-president-has-a-great-conversation-678734.html

Category

🗞
News

Recommended