Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
शुक्रवार को वन विभाग ने बर्ड फेस्टीवल मनाया। सुबह छह बजे से गांधी बाग पार्क में पक्षियों को देखने का सिलसिला शुरू हुआ। जो दोपहर तक जारी रहा। वन अफसर और वन्य जीव विशेषज्ञों ने वन्य जीवों के बारे में स्कूली बच्चों और शहर के लोगों को जानकारी दी।

यहां स्कूली बच्चों के साथ वन्य जीव प्रेमी और वन विभाग के तमाम अफसर मौजूद रहे। इस मौके पर पक्षियों की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। साथ ही लुप्त प्राय: होते वन जीवों के संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित और जागरूक करेंगे। मुख्य वन संरक्षक मुकेश कुमार, सुषमा कुमारी, प्रभागीय निदेशक अदिति शर्मा, उप प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार, वन्य जीव विशेषज्ञ डॉक्टर रजत भार्गव मौजूद रहे।

Category

🗞
News

Recommended