Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
अगले कुछ दिनों में आप एक बार में ही एटीएम से 24 हजार रुपये निकाल सकते हैं। वर्तमान में कैश विदड्रॉल की सीमा चौबीस हजार रुपये प्रति सप्ताह है जिसे आप बैंक से एक बार में निकाल सकते हैं। हमारे सहयोगी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार मोदी सरकार जल्द ही एटीएम से भी बैंक की तरह ही 24 हजार निकालने की सुविधा देने वाली है।

सरकार से जुड़े उच्च सूत्रों ने कहा है कि एटीएम से निकासी की सीमा जल्द ही बढ़ने वाली है लेकिन प्रति सप्ताह वाली लिमिट फरवरी के अंत तक जारी रहेगी। फिलहाल अभी एटीएम से हर दिन 10 हजार रुपये निकल रहे हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से जुड़े सूत्रों बताया कि केंद्रीय बैंक कैश के विदड्रॉल और सप्लाई पर नजर रख रही है और एटीएम लिमिट बढ़ाने पर जल्द फैसला लिया जा सकता है।

http://www.livehindustan.com/news/national/article1-govt-may-allow-rs-24k-from-atm-in-single-withdrawal-weekly-cap-to-remain-681427.html

Category

🗞
News

Recommended