Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में मुख्य रूप से तीन मुख्य प्रतिद्वंद्वियों के बीच मुकाबला है। एबीपी न्यूज चैनल और सीएसडीएस ने 17 से 23 जनवरी के दौरान राज्य में किए चुनावी सर्वेक्षण में सपा-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत के करीब बताया है। हालांकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की लोकप्रियता में दिसंबर 2016 के मुकाबले मामूली दो प्रतिशत की गिरावट दर्शाई है। वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा गठबंधन को दिखाया है। राज्य में बसपा को सर्वेक्षण में तीसरे स्थान पर खिसकता दिखाया गया है। सपा के झगड़े में अखिलेश यादव पार्टी के सर्वोच्च नेता बनकर उभरे हैं।

http://www.livehindustan.com/news/uttarpradesh/article1-up-legislative-election-sp-alliance-party-near-to-majority-in-opinion-poll-684802.html

Category

🗞
News

Recommended