Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद-मिलाद-उल-नबी के अवसर पर सोमवार को इस्लाम धर्मावलंबियों ने संताल से कोयलांचल तक बड़ा जुलूस निकाला। धनबाद में जुलूस सुबह नौ बजे से निकलकर रांगाटांड़ होते हुए स्टेशन मजार में जाकर समाप्त हुआ। यहां फातेहा पढ़ा गया और अमन-चैन के लिए सभी ने दुआ मांगी।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने ड्रोन कैमरे से जुलूस की निगरानी की। जाम के कारण श्रमिक चौक पर ट्रैफिक को वन वे किया गया है। इधर गया पुल जाम हो जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा, गिरिडीह और बोकारो भी भी बड़ा जुलूस निकाला गया है। इसको लेकर पूरे समुदाय में उत्साह है।

Category

🗞
News

Recommended