Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
विद्या ने बताया कि जब वो जेवियर्स की स्टूडेंट थीं, तब वो चैंबूर से वीटी ट्रेन से जाया करते थे। उनकी जितनी दोस्त थीं, सब काफी शरारती थी, जिनमें से एक विद्या भी थीं।

विद्या ने कहा, हम जब भी ट्रेन से जाते थे, तो खूब मस्ती करते थे। जब मुझे सीट चाहिए होती थी तो मैं प्रेग्नेंट होने की एक्टिंग करती थी और मुझे सीट मिल जाया करती थी।

विद्या की इस बात को सुनकर अनुपम खेर ने भी अपना एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि जब वो मुंबई में नए-नए आए थे, तब उनके पास ज्यादा काम नहीं था और खाना भी अच्छा नहीं खा पाते थे। अनुपम ने बताया, 'उस समय मेरा रंग काफी गोरा था और मेरी ब्राउन दाढ़ी भी आती थी, जिसकी मदद से हम शादी में खाना खा पाते थे। दरअसल, उस समय मेरे पास एक शूट का कोर्ट पड़ा था, जिसे पहनकर हम शादी में जाते। वहां जाकर मेरा नाम बदल कर स्टीवन बताते और कहते कि मैं जर्मनी से आया हूं और मैंने कभी भारतीय शादी नहीं देखी। लोग भी किसी अंग्रेज के साथ फोटो खींचवाने के लिए हमें शादी में आने देते और हम भी वहां अच्छे से खाना खाते।


http://www.livehindustan.com/news/entertainment/article1-vidya-balan-revealed-that-to-get-train-seat-she-used-to-say-that-she-is-pregnant-687144.html

Category

🗞
News

Recommended