Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
नाभा जेल से पांच कैदियों के साथ फरार हुए आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट (केएलएफ) के प्रमुख हरमिंदर सिंह मिन्टू को भगाने में मदद करने वाले साजिशकर्ता समेत तीन लोगों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर गिरफ्तार किया है। मुख्य साजिशकर्ता व उसके एक साथी को दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में एक टैक्सी ड्राइवर ने ठिकाना मुहैया कराया था। पुलिस ने ठिकाना मुहैया कराने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

Category

🗞
News

Recommended