Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
प्रवेश परीक्षा के तौर-तरीकों से नाखुश इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने सोमवार को दीक्षांत मैदान पर छात्र महापंचायत की। छात्रसंघ के अध्यक्ष रोहित मिश्र की पहल पर यह महापंचायत विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े छात्र नेताओं की ओर से आयोजित की गई।

आंदोलनकारी छात्रनेता इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन का विकल्प देने, प्रवेश प्रकोष्ठ की पूरी कोर कमेटी को भंग कर फिर से गठित करने की मांग कर रहे हैं। महापंचायत के जरिए छात्र लाइब्रेरी से किताबें इश्यू करने, छात्रों का सामूहिक बीमा कराने सहित अन्य लंबित मुद्दे भी उठाए गए। महापंचायत में इन मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति तय की गई।

http://www.livehindustan.com/news/allahabad/article1-Allahabad-University-student-ghatherd-againest-entrance-exam-procedure-693321.html

Category

🗞
News

Recommended