Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
नोटबंदी के 34 दिन के बाद भी हालात नहीं सुधर रहे हैं। ब्रज की बैंकों में कैश नहीं होने से हर रोज कहीं न कहीं हंगामा हो रहा है। बुधवार को खंदारी स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा में तोड़फोड़ की। बैंककर्मियों पर रुपये नहीं देने के आरोप लगाए। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया। बैंक मैनेजर की ओर से मामला दर्ज कराया गया है।

गत 35 दिनों से लोगों को नकदी के लिए बैंकों चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। महिलाओं के सब्र का भी बांध टूट चुका है। मंगलवार को स्टेट बैंक के बाहर महिलाओं ने जमकर बवाल काटा तो बुधवार को आगरा समेत मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद में भी उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। इस दौरान बैंक का कामकाज बंद कर दिया गया था।

Category

🗞
News

Recommended