Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
निश्चय यात्रा चौथे चरण में बांका पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले की बहुप्रतिक्षित मांग को पुरा करते हुए दिया तोहफा। सीएम ने बांका नगर पंचायत को नगर परिषद का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि दर्जा दिए जाने से संबंधित सारी प्रक्रिया एक माह के अंदर ही पूरी कर ली जाएगी।

निश्चय यात्रा के चौथे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जमुई और मु्ंगेर के बाद बिहार-झारखंड की सीमा पर अवस्थित बांका जिले के बौंसी प्रखंड के कुडरो पंचायत के तहत आने वाले सिंहेश्वरी गांव में सीएम ने सात निश्चय योजना के तहत हो रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। सीएम कार्यक्रम के दौरान ही कुडरो पंचायत को खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया।

Category

🗞
News

Recommended