Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव ने पांच करोड़ की लैंबोर्गिनी कार पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यह कार उन्होंने लोन पर ली है। उन्होंने कहा कि उनके पास कार के सभी कागजात है और मैं इनकम टैक्स भी देता हूं फिर यह विवाद क्यों?

इससे पहले उत्तर प्रदेश बीजेपी ने अपने फेसबुक पेज पर दो मिनट का वीडियो अपलोड किया था और इस वीडियो को नाम दिया कि साइकिल की आड़ में लैंबोर्गिनी की हकीकत। यह वीडियो प्रतीक यादव के लैंबोर्गिनी स्टार्ट करने वाले शॉट से शुरू होता है, जिसके बाद कैप्शन लिखकर आता है, पांच करोड़ की ​लैंबोर्गिनी पर सवार समाजवाद।

http://www.livehindustan.com/news/up-election/article1--mulayam-singh-yadav-son-prateek-yadav-say-on-lamborghini-controversy-697224.html

Category

🗞
News

Recommended