Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को दो दिग्गजों युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धौनी की शतकीय पारियों की तारीफ की लेकिन वह शीर्ष क्रम के प्रदर्शन से नाखुश दिखे और उन्होंने कहा कि चैंपियन्स ट्राफी से पहले बेहतर संयोजन तैयार करने के लिये इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे महत्वपूर्ण होगा।

भारत ने युवराज के 150 रन और धौनी के 134 रन की बदौलत छह विकेट पर 381 रन बनाये लेकिन इंग्लैंड एक समय लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में पहुंच गया था। आखिर में उसकी टीम आठ विकेट पर 366 रन ही बना पाई।

http://www.livehindustan.com/news/cricket/article1-kohli-yuvraj-singh-mahendra-singh-dhoni-england-second-odi-671900.html

Category

🗞
News

Recommended