Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
केंद्र सरकार गरीबों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना चाहती है। इसके लिए सरकार एक नई योजना लाने जा रही है। यह नई स्कीम बीमा योजना होगी, जो जन धन खाता धारकों के लिए होगी। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, सरकार प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) के खाता धारकों को तीन साल तक 2 लाख का मुफ्त बीमा कवर देगी।

बता दें कि जन धन योजना के तहत 27 करोड़ बैंक खाते खोले गए हैं। इनमें से 16 करोड़ आधार से जुड़े हैं। अगर इंश्योरेंस स्कीम के तहत ऐक्सिडेंट और लाइफ इंश्योरेंस कवर दोनों दिया जाता है तो इससे सरकार पर 9,000 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि, 'इस बारे में कई प्रस्ताव पर विचार चल रहा है। इनमें से एक ऐसी बीमा योजना है, जिसमें तीन साल तक प्रीमियम का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।'

http://www.livehindustan.com/news/national/article1--government-to-consider-insurance-cover-for-3-years-for-jan-dhan-account-holders-on-cards-672289.html

Category

🗞
News

Recommended