Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
इग्लैंड के खिलाफ चल रहे वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में जीत के बाद भारतीय टीम रविवार को तीसरा मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। लेकिन इस मैच से पहले टीम इंडिया की परेशानी बढ़ने की खबर आ रही है।

खबरों की मानें तो भारत के ओपनर शिखर धवन कोलकाता पहुंचने के बाद अस्पताल गए थे। अभी तक शिखर के अस्पताल जाने के कारण का पता नहीं चला है, लेकिन बताया बताया जा रहा है कि शिखर चोटिल हो गए हैं। हालांकि अभी तक उनके चोटिल होने की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शिखर एयरपोर्ट से सीधे अपोलो ग्लेनइगल्स अस्पताल पहुंचे थे, जहां वो एक घंटे से भी ज्यादा समय तक रहे।

http://www.livehindustan.com/news/cricket/article1-indvseng-before-3rd-odi-shikhar-dhawan-rushed-to-kolkata-hospital-673709.html

Category

🗞
News

Recommended