Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
लालकुआं रेलवे स्टेशन पर फ्यूल प्वाइंट टूटने से हजारों लीटर डीजल नाली में बह गया। किसी तरह आरडीआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर फ्यूल प्वाइंट की मरम्मत करके बहते हुए डीजल को रोका।

शुक्रवार सुबह काठगोदाम से मुरादाबाद को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन लालकुआं स्टेशन पर डीजल लेने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी थी। यहां उसके इंजन पर डीजल भरा जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन के अचानक आगे बढ़ जाने के कारण डीजल फ्यूल प्वाइंट अचानक से ब्रेक हो गया। इससे हजारों लीटर तेल बर्बाद हो गया। पाइप ब्रेक हो जाने से रेलवे अधिकारियों में हडकंप मंच गया। आनन-फानन में आरडीआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर फोरी तौर पर ब्रेक हुए पाइप को जोड़ा।

Category

🗞
News

Recommended