Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
दिल्ली में रविवार रात एक बार फिर बीएमडब्लू कार का कहर देखने को मिला है। रात 11 बजे दिल्ली आईआईटी फ्लाइओवर के पास तेज रफ्तार से आई बीएमडब्लू ने एक टैक्सी को टक्कर मार दी। टैक्सी ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल वो एक कैब का ड्राइवर था और गुड़गांव जा रहा था।

इससे पहले भी कई बार बीएमडब्लू ने अपना कहर बरपाया है। चश्मदीदों का कहना है कि दोनों गाड़ियां वसंत विहार की ओर जा रही थी, लेकिन बीएमडब्लू ने अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी टैक्सी से जा टकराई और ये एक्सीडेंट हुआ। बीएमडब्लू का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।

http://www.livehindustan.com/news/ncr/article1-bmw-run-over-a-cab-in-delhi-iit-flyover-cab-driver-died-on-the-spot-676125.html

Category

🗞
News

Recommended