Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
चुनाव आयोग के फैसले से मुख्यमंत्री अखिलेश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान लिए गए और साइकिल की जंग वह जीत गए। अब पार्टी कांग्रेस और दूसरे छोटे दलों के साथ गठबंधन की राह पर निकल पड़े हैं। इससे पहले सीएम ने अपने पिता मुलायम सिंह के आवास पर जाकर लंबी मुलाकात की।

विधानसभा चुनाव का पहला चरण के लिए नामांकन काम मंगलवार से शुरू हो रहा है। अखिलेश खेमे के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि समय पहले काफी निकल चुका है। हम लोगों को साइकिल मिलने का पूरा भरोसा था। अब जल्द प्रत्याशी घोषित हो जाएंगे। चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश और कांग्रेस के बड़े नेता प्रचार के लिए निकलेंगे।

http://www.livehindustan.com/news/uttarpradesh/article1-akhilesh-gets-sp-symbol-cycle-667933.html

Category

🗞
News

Recommended