Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल विजेता रेसलर योगेश्वर दत्त सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। योगेश्वर ने कांग्रेसी नेता जयभगवा शर्मा की बेटी शीतल शर्मा से शादी की है।

योगेश्वर की शादी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी पहुंचे थे। शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल शादी ने योगेश्वर दत्त को एक अनोखा तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने उनकी शादी में उनके गांव के विकास के लिए 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के इस तोहफे की रकम से गांव के विकास के लिए काम किया जाएगा।

http://www.livehindustan.com/news/other-sports/article1-cm-manohar-lal-khattar-give-10-crore-rupees-as-a-gift-in-wrestler-yogeshwar-dutt-marriage-for-his-vi-667994.html

Category

🗞
News

Recommended