Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को अपने निजी टि्वटर अकाउंट के संचालन के लिए एक व्यक्ति की जरूरत है। इसके लिए वह सालाना 30 हजार पाउंड (25.03 लाख रुपये) देंगी। बकिंघम पैलेस ने इस नौकरी का एलान किया है। महारानी के टि्वटर पर 27.7 लाख से अधिक फालोवर हैं।

इस नौकरी का विज्ञापन महारानी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिया गया है। इस पद को डिजिटल संचार अधिकारी नाम दिया है। यह नौकरी पाने वाला व्यक्ति महारानी के टि्वटर अकाउंट को देखेगा और इसके जरिए पूरी दुनिया को महारानी के कार्यों और शाही परिवार की सार्वजनिक भूमिका के बारे में अवगत कराएगा।

http://www.livehindustan.com/news/international/article1-buckingham-palace-offers-30-000-pounds-a-year-to-run-the-queen-elizabeths-personal-twitter-account-702323.html

Category

🗞
News

Recommended