Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
क्या आप जानते हैं कि नीम के इस्तेमाल से आपका चेहरा निखर जाएगा। नीम के पत्ते में कई गुण हैं जिससे कई लोग अनजान हैं। आइए ब्यूटीशियन किरण किशोर से जानिए नीम के इस्तेमाल के पांच फायदे

नीम का पेस्ट लगाकर दूर करें मुंहासे
नीम की पत्तियों के इस्तेमाल से बनीं कई चीजें बाजार में बेची जाती हैं। इनका इस्तेमाल कर मुंहासों को दूर करने के बारे में बताया जाता है। लेकिन इन चीजों को खरीदे बगैर भी आप घर बैठे इसका पेस्ट बनाकर मुंहासों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा नीम की पत्तियों का नहाने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। नीम की पत्तियों को उबालिये (दो लीटर पानी में लगभग 50 पत्ते)। उसके बाद जब पानी का रंग हरा हो जाए तब उस पानी को बोतल में छान कर रख लीजिए। नहाने के वक्त पानी में 100 मिलीलीटर इस नीम के पानी को डालें, जिससे मुँहासों से छुटकारा मिलेगा।


http://www.livehindustan.com/news/health-news/article1-use-neem-leaves-to-avoid-acne-and-dandruff-701817.html?c=must-see

Category

🗞
News

Recommended