Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
इंग्लैंड के उप कप्तान जोस बटलर का कहना है कि उनके लिए आईपीएल में खेलना बहुत फायदेमंद रहा है। बटलर ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग 2016 में मुंबई इंडियन्स के साथ समय बिताने से वह बेहतर क्रिकेटर बने हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे वनडे के एक दिन पहले उन्होंने यह बात कही है। बटलर ने कहा, 'आईपीएल क्रिकेट के लिहाज से मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा। मैंने इससे न केवल टी20 की बारिकियों को समझा बल्कि खुद के बारे में, क्रिकेट के सभी प्रारूपों के बारे में और शीर्ष क्रिकेटर बनने के लिए क्या करना होता है इस बारे में काफी कुछ सीखा। एक क्रिकेटर के रूप में मेरे लिये यह सबसे बढ़िया अनुभव था।
http://www.livehindustan.com/news/cricket/article1-indvseng-2nd-odi-england-jos-buttler-says-he-learn-cricket-techniques-during-ipl-670868.html

Category

🗞
News

Recommended