Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
ऋषि कपूर की ऑटोबायोग्राफी आने के बाद से उनके जीवन के कई राज सामने आ रहे हैं। पहले अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से मुलाकात की बात सामने आई और फिर बॉबी फिल्म के अवॉर्ड के लिए पैसे देने की बात।

अब इसी ऑटोबायोग्राफी के जरिए यह बात भी सामने आई है कि ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन एक दूसरे को बिलकुल पसंद नहीं करते थे। ऋषि कपूर का कहना है कि अमिताभ ने अपने को-स्टार की कभी भी तारीफ नहीं की। ऋषि कपूर ने अपने ऑटोबायोग्राफी में लिखा है, 'अमिताभ ने किसी बुक या इंटरव्यू में अपने साथी एक्टर या एक्ट्रेस की तारीफ नहीं की है जबकि उनकी फिल्म हिट होने में उनके को-एक्टर का भी काफी योगदान रहा है।' ऋषि ने लिखा है, 'अमिताभ ने सिर्फ हमेशा अपने डायरेक्टर्स-राइटर्स सलीम-जावेद, मनमोहन देसाई, प्रकाश मेहरा, यश चोपड़ा और रमेश सिप्पी को ही सराहा है।'

http://www.livehindustan.com/news/entertainment/article1-rishi-kapoor-reveals-his-disturbed-relationship-with-amitabh-bachchan-in-his-autobiography-670858.html

Category

🗞
News

Recommended