Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेक अमेरिका ग्रेट एगेन थीम पर आधारित शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए कई भारतीयों-अमेरिकियों समेत हजारों लोग यहां पहुंच रहे हैं।

किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कल तैयारियों का जायजा लिया था। ऐतिहासिक नेशनल मॉल भी समारोह स्थलों में से एक है। लिंकन स्मारक की सीढ़ियों पर देशभर से आये कई कलाकार ट्रंप के हजारों समर्थकों के सामने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। द मेक अमेरिका ग्रेट एगेन वेलकम सेलिब्रेशन का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
http://www.livehindustan.com/news/international/article1-story-on-donald-trump-inauguration-670865.html

Category

🗞
News

Recommended