Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
खादी ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के कैलेंडर व डायरी से महात्मा गांधी की तस्वीर हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाने का विरोध करने वाले अपने कर्मचारियों पर केवीआईसी प्रबंधन की भृकुटि तन गई है।

केवीआईसी के प्रशासन एवं मानव संसाधन विभाग की जिम्मेदारी संभालने वाले उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कर्मचारी यूनियन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने को कहा है कि उन्होंने दफ्तर के परिसर में 12 जनवरी को 'अनाधिकृत प्रदर्शन' क्यों किया?

http://www.livehindustan.com/news/article/article1-after-calendar-diary-fiasco-khadi-udyog-targets-employees-670867.html

Category

🗞
News

Recommended