Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
यूपी के एटा के अलीगंज कस्बे में गुरुवार सुबह 9.30 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 14 बच्चों की मौत हो गई। जबकि 13 बच्चों की मौके पर मौत हो गई। प्रशासन ने भी 14 मौतों की पूष्टि कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस बस के साथ हादसा हुआ वह 27 सीटर थी, उसमें 40 बच्चे सवार थे।
प्रशासन ने हादसे में 14 बच्चों की मौत की पुष्टि की है। प्रशासन की मानें तो 18 बच्चे अचेतावस्था में अस्पताल लाए गए थे, जिनका उपचार किया जा रहा है शेष बच्चे अन्य स्थानों पर उपचार कराने के लिए भेज दिये गए। घायल बच्चों को पहले नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल बच्चों को सैफई और आगरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीओ अलीगंज के अनुसार मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। हादसे के बाद स्कूल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है और स्कूल की मान्यता रद्द हो गई है।

http://www.livehindustan.com/news/national/article1-school-bus-collided-with-truck-in-etah-many-children-died-in-accident--670906.html

Category

🗞
News

Recommended