Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
मानव शृंखला खत्म होने के बाद अचानक ट्रैफिक पर लोड बढ़ गया। जिन रास्तों में ट्रैफिक को रोक कर रखा गया था, वहां तेजी से गाड़ियां आगे बढ़ने लगीं।

पटना में पुनाईचक, हड़ताली मोड़, हाईकोर्ट के सामने, कोतवाली थाना आदि के पास उत्तर की ओर बैरिकेडिंग करके रखा गया था। हड़ताली मोड़ से बोरिंग कैनाल रोड जाने पर रोक लगी हुई थी। इसी तरह हाईकोर्ट के सामने से बोरिंग रोड जानेवाली सड़क पर बैरिकेडिंग की गई थी। जैसे ही मानव शृंखला खत्म हुई, गाड़ियों की कतार लग गई। हालांकि वैकल्पिक मार्ग होने से गाड़ियां मुड़कर दूसरे रास्तों से जा रहीं थी।

Category

🗞
News

Recommended