Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
बिग बॉस का रविवार का एपिसोड काफी खास रहा। बिग बॉस के मंच पर बॉलीवुड के करण-अर्जुन की जोड़ी एक बार फिर साथ दिखी। इस मौके पर सलमान और शाहरुख ने एक साथ स्क्रीन पर काफी मस्ती की और धमाल भी मचाया।
इस दौरान शाहरुख और सलमान के साथ सनी लियोनी भी मौजूद थी। सलमान और शाहरुख ने इस मौके पर सनी लियोनी के सामने अपनी एक इच्छा भी जाहिर की। उन्होंने ने कहा, 'हम दोनों सनी के बेटा बनना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि सनी हमारी मां बने।'

दरअसल, बिग बॉस में सलमान और शाहरुख फिल्म 'दीवार' का एक सीन एक्ट कर रहें थे। जिसमें सलमान और शाहरुख ने अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की एक्टिंग की। इस सीन के बाद दोनों ने सनी के साथ मजाक करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि सनी फिल्म में कभी हमारी मां बने।

http://www.livehindustan.com/news/entertainment/article1-bigg-boss-10-shah-rukh-khan-and-salman-khan-says-they-want-sunny-leone-as-a-mother-in-film-676135.html

Category

🗞
News

Recommended