Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
‘यूपी को यह साथ पसंद है’ के नारे के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को एकसाथ लोगों से गठबंधन को वोट देने की अपील करेंगे। 29 जनवरी को मुख्यमंत्री और राहुल गांधी लखनऊ में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रेस कांफ्रेस में दोनों नेता संयुक्त प्रचार अभियान का भी ऐलान कर सकते हैं।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि रविवार शाम को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एकसाथ मीडिया से रुबरु होंगे। दोनों नेता गठबंधन की जरुरतों को बताते हुए लोगों से उम्मीदवारों को जताने की अपील करेगें। ताकि, चुनाव प्रचार के दौरान दोनों पार्टियों में तालमेल रहे और कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रचार करें।

http://www.livehindustan.com/news/uttarpradesh/article1-sp-congress-in-elections-with-slogan-up-ko-ye-saath-pasand-hai--680782.html

Category

🗞
News

Recommended