Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
भारत ने रविवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में मेहमान इंग्लैंड द्वारा दिए गए 351 रनों के लक्ष्य को हासिल कर तीन विकेट से यह मैच अपने नाम किया।

इस जीत में अहम भूमिका नए कप्तान विराट कोहली (122) और केदार जाधव (120) ने निभाई। एक समय जब टीम अपने चार विकेट महज 63 रनों पर ही गंवा बैठी थी तभी इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी कर टीम की जीत तय कर दी थी।

http://www.livehindustan.com/news/cricket/article1--after-kohli-and-sehwag-kedar-jadhav-become-the-fifth-indian-batsman-who-score-fastest-100-667019.html

Category

🗞
News

Recommended